MSCW रूरल प्रोजेक्टस के विषय में

एमएससीडब्लू रूरल प्रोजेक्ट्स  की स्थापना सन २०२० में की गई है  | जो ग्राम पंचायतों में सुचना केन्द्र स्थापित कर शिक्षित युवा बेरोजगार ग्रामीण व्यक्ति को डिजिटल माध्यम से स्वरोजगार देने का कार्य करेगी | जिससे वह अपने ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा चलायें जा रहे विभिन्न योजनाओ को अपने ग्रामीण जनता को अवगत कराने में मददगार साबित होगी तथा अपने ग्राम पंचायतों को उन्नत एवं विकासशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायगी |

हमारा नारा है “ उन्नत ग्रामीण – विकसित भारत ”

ग्रामीण लोगों को अब शहर की ओर किसी भी प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए जाना नहीं पड़ेगा , उनका कार्य अब उन्ही की ग्राम पंचायतों में सुचना केन्द्र के माध्यम से हो जायगा | इससे उस ग्रामीण का समय एवं पैसा दोनों ही बचेगा | सही मायनो में तभी हमारा गाँव शहर से जुड़ पायेगा | शहर के लोगों के साथ गाँव के लोग भी कदम से कदम मिला कर चलेंगे |

सुचना केन्द्र को चलाने वाले व्यक्ति पूर्णत रूप से एमएससीडब्लू रूरल प्रोजेक्ट्स  के अधीन रहेंगे | जो की ग्रामीण जनताओं को मिलने वाली जानकारी  सुचना केन्द्र के माध्यम से मुख्य कार्यालय से ही प्राप्त होगी | मुख्य कार्यालय में बैठे विशेष कर्मचारी शासकीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सुचना केन्द्रों को उपलब्ध कराएँगे , जो की ग्रामीणों के हित में होगा |

डिजिटल इंडिया , भारत सरकार द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है | जिसका उद्देश्य सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था को एक डिजिटल रूप देना है | जो की हमारे सुचना केन्द्र को और मजबूत करता है | इससे हमे कृषि, व्यापार, मंडीभाव, सरकारी, योजनाओं जैसी जानकारी मिलती रहेगी | उन्हें किसी कागज़ी कार्य के लिए शहर आने की ज़रुरत नही होगी, उनका कार्य इन्टरनेट के जरिये ही हो जायेगी |

माँ शारदा कंप्यूटर वर्क रूरल प्रोजेक्ट्स प्रा0 लि0 उम्मीद करता है कि इस कार्य के लिए हमारे ग्राम वासियों पूरा समर्थन एवं सहयोग प्राप्त होगा | तथा ग्रामीण युवा के सुनहरे भविष्य की  कामना करता है |

RAJESH KUMAR PATEL -FOUNDER

NITIN SURYA - SOCIAL ENTREPRENEUR

उद्देश्य

माँ शारदा कंप्यूटर वर्क रूरल प्रोजेक्ट्स प्रा0 लि0 का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले उन शिक्षित लोगों को आधुनिक शिक्षा एवं आधुनिक विज्ञान से जोड़ सके | इसके जरिये वह व्यक्ति विशेष खुद का व्यवसाय कर सकता है एवं गांव की उन्नत्ति के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है |

माँ शारदा कंप्यूटर वर्क रूरल प्रोजेक्ट्स प्रा0 लि0 का यह मानना है कि जब तक गांव में उन्नति नहीं होगी एवं जब तक गांव एक दुसरे से पूरी तरह नही जुड़ जायेनेगे तब तक सम्पूर्ण भारत में उन्नति के प्रति अस्थिरता रहेगी | हमारे कंपनी के जरिये सुचना क्रांति के माध्यम से गांवो को जोड़ने का एक छोटा किन्तु सफल प्रयास है |

माँ शारदा कंप्यूटर वर्क रूरल प्रा0 लि0 के माध्यम से हमे गांवो में रोजगार की संभावना को प्रबल करेंगे एवं पलायनवादिता को कम करने में मदद करेंगे | गांवो को आधुनिक विज्ञान एवं सुचना क्रांति के बढ़ते प्रभाव को समझने एवं अपनाने में मदद करेगा | जो कि एक महत्वपूर्ण कदम होगा भारत को विकसित राष्ट बनाने के लिए |

माँ शारदा कंप्यूटर वर्क रूरल प्रोजेक्ट्स प्रा0 लि0 का अवलोकन कर्मचारी नहीं अपितु सुचना केन्द्र करते है |