इन्फ्रास्ट्रक्चर
डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सहायता योजना
एमएससीडब्ल्यू रूरल प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले शिक्षित एवं इच्छुक युवाओं को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु कंपनी योग्य एवं चयनित उम्मीदवारों को डिजिटल सूचना केन्द्र (Digital Information Centre) स्थापित करने के लिए आवश्यक आधुनिक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है, जिससे वे अपने ग्राम पंचायत अथवा आसपास के क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर सकें।
प्रशिक्षण एवं चयन प्रक्रिया
कंपनी द्वारा डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने से पूर्व प्रत्येक उम्मीदवार को कंपनी द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया, पात्रता मापदण्ड एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण (Professional Training Program) सफलतापूर्वक पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को निम्न विषयों पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है—
- डिजिटल सूचना केन्द्र का संचालन
- ऑनलाइन एवं ई-गवर्नेंस सेवाएँ
- ग्राहक सेवा एवं व्यवहार
- कंप्यूटर एवं डिजिटल उपकरणों का संचालन
- व्यवसाय प्रबंधन एवं आय के स्रोत
- मशीनों का रख-रखाव एवं सुरक्षा
प्रशिक्षण पूर्ण होने एवं पात्रता प्राप्त करने के पश्चात ही कंपनी योग्य उम्मीदवार को एकमुश्त भुगतान अथवा आसान ऋण (Loan Facility) के माध्यम से डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है।
डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में शामिल सामग्री
योग्य उम्मीदवार को आवश्यकता अनुसार निम्नलिखित आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं—
उच्च गुणवत्ता वाला डेस्कटॉप कंप्यूटर
पावर बैकअप सिस्टम (इन्वर्टर)
थ्री-इन-वन मल्टीफंक्शन प्रिंटर
कलर प्रिंटर
लेमिनेशन मशीन
फिंगएरप्रिंट डिवाइस
कंपनी द्वारा अधिकृत साइनबोर्ड / ब्रांडिंग सामग्री
व्यवसाय प्रारम्भ करने की स्वतंत्रता
डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार अपने ग्राम पंचायत, कस्बे अथवा किसी उपयुक्त स्थान पर दुकान स्थापित करके अथवा अपने घर से ही डिजिटल सूचना केन्द्र संचालित कर सकता है।
कंपनी व्यवसाय प्रारम्भ करने के बाद भी समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, संचालन संबंधी सहायता एवं मशीनों के रख-रखाव का प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है, जिससे केन्द्र का संचालन सुचारू एवं सफलतापूर्वक किया जा सके।
विशेष सूचना
डिजिटल सूचना केन्द्र स्थापित करने हेतु आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर की अनुमानित कुल लागत लगभग ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) तक है।
उम्मीदवार अपनी सुविधा एवं पात्रता के अनुसार—
- एकमुश्त भुगतान (One Time Payment) अथवा
- आसान ऋण सुविधा (Easy Loan Facility)
का लाभ उठाकर अपना स्वयं का डिजिटल सूचना केन्द्र स्थापित कर सकता है।
STUDENTS
YEARS

कंप्यूटर शिक्षा
कंप्यूटर शिक्षा
व्यव्सयिकी प्रशिक्षण ( फोटोशॉप 7.0, मिक्सिंग, टैली, कोरल ड्रा )
बीमा के क्षेत्र में
टर्म पालिसी
फसल बिमा
स्वास्थ्य बिमा
सामान्य बिमा
म्यूच्यूअल फण्ड
शासकीय पोर्टल से सेवाए
ग्राहक सेवा केन्द्र
सीएससी पोर्टल


